पेंटालून बिग बाजार का छत्‍तीसगढ में पदार्पण सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्‍तीसगढ़ की कला, साहित्‍य एवं संस्‍कृति पर संजीव तिवारी एवं अतिथि रचनाकारों के आलेख

लूट का बदला लूट: चंदैनी-गोंदा

  विजय वर्तमान चंदैनी-गोंदा को प्रत्यक्षतः देखने, जानने, समझने और समझा सकने वाले लोग अब गिनती के रह गए हैं। किसी भी विराट कृति में बताने को बहुत कुछ होता है । अब हमीं कुछ लोग हैं जो थोड़ा-बहुत बता सकते हैं । यह लेख उसी ज़िम्मेदारी के तहत उपजा है...... 07 नवम्बर 1971 को बघेरा में चंदैनी-गोंदा का प्रथम प्रदर्शन हुआ। उसके बाद से आजपर्यंत छ. ग. ( तत्कालीन अविभाजित म. प्र. ) के लगभग सभी समादृत विद्वानों, साहित्यकारों, पत्रकारों, समीक्षकों, रंगकर्मियों, समाजसेवियों, स्वप्नदर्शियों, सुधी राजनेताओं आदि-आदि सभी ने चंदैनी-गोंदा के विराट स्वरूप, क्रांतिकारी लक्ष्य, अखण्ड मनभावन लोकरंजन के साथ लोकजागरण और लोकशिक्षण का उद्देश्यपूर्ण मिशन, विस्मयकारी कल्पना और उसका सफल मंचीय प्रयोग आदि-आदि पर बदस्तूर लिखा। किसी ने कम लिखा, किसी ने ज़्यादा लिखा, किसी ने ख़ूब ज़्यादा लिखा, किसी ने बार-बार लिखा। तब के स्वनामधन्य वरिष्ठतम साहित्यकारों से लेकर अब के विनोद साव तक सैकड़ों साहित्यकारों की कलम बेहद संलग्नता के साथ चली है। आज भी लिखा जाना जारी है। कुछ ग़ैर-छत्तीसगढ़ी लेखक जैसे परितोष चक्रवर्ती, डॉ हनुमंत नायडू जैसों

पेंटालून बिग बाजार का छत्‍तीसगढ में पदार्पण

फ्यूचर ग्रुप के पेंटालून रिटेल इंडिया लिमिटेड नें रायपुर में हाईपर मार्केट स्‍टोर के अपने सबसे बडे रिटेल चेन बिग बाजार का आज शुभारंभ किया । 51000 वर्ग फिट में फैले सिटी माल 36 में स्थित बिग बाजार रायपुर का पहला सबसे बडा हाईपर मार्केट है ।

वैसे रायपुर में मझोले स्‍तर की कम्‍पनियों के रिटेल बाजार भी विगत कई वर्षों से संचालित थे पर पेंटालून के आने से अब छत्‍तीसगढियों को भी ठेठरी बासी खाकर, अपना पागी पउटका, खुमरी आदि लेने के लिए महानगर के स्‍तर का बाजार प्राप्‍त हो सकेगा ।

टिप्पणियाँ

  1. ओह्ह आप क्या समझते है क्या ये छत्तिसगढ के लिये अच्छा होगा? नही ये ठीक है यहाँ पर हर सामान एक ही जगह मिल सकेगा…मगर ये सोचिये इनके आने से कितने छोटे-मोटे व्यापारी बेरोजगार हो जायेंगे…और एक जरूरी बात जो हम लोग जानते है आपको इनमे वो चीज कभी नही मिलेगी जो आम मार्केट में मिल सकेगी…जैसे की इनकी स्किम चलती है एक के साथ एक फ़्री…और दूसरी बात इन्हे चीज़ मार्केट से कम दामों मे भी चाहिये और जितना बडा काम उतने खर्चे…अब खर्चे होंगे तो तेल तो इन्ही तिलो में से निकलेगा ना भाई…ना तो ये पेंटालून नुकसान उठायेंगे ना ही रीटेलर्…नुकसान होगा गरीब जनता का या हमारे जैसे होल-सेल विक्रेताओं का…और हम भी क्यों नुकसान उठायेंगे भई आज कम्पीटिशन का जमाना है घोडा घास से यारी करेगा तो खायेगा क्या…
    अब आप ही सोचिये क्या ठीक है छोटी दुकानो से सही माल खरीदना या बासी,बेकार मिलावटी माल बडे-बडे बिग बाजारों से लेना…
    मेरे ख्याल से सब मिल कर इसका विरोध करें तो बहुत से लोग बेरोजगर होने से बच जायेंगे…

    संजीव जी अभी तो इसका शुभ-आरम्भ हुआ है समझिये आस-पास की दुकानो का दुखःआरम्भ शुभ हो गया है…

    जवाब देंहटाएं
  2. शानू की बात पर कान दीजिए और बड़े बाजारों के मायाजाल में मत फंसिये. आपकी जानकारी और शानू की शानदार टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद.

    जवाब देंहटाएं
  3. ह्म्म, कल अखबार मे इसकी शुरुआत के बाद से विचार आए जा रहे है मन में देखते हैं आगे होता क्या है!

    जवाब देंहटाएं
  4. चलो, यह अच्छा हुआ. घर बैठे ही प्रमोशन हो गया. महानगरवासी हो गये. वरना तो दिल्ली बम्बई जाये बिना कैसे बन पाते. :) बधाई.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणियों का स्वागत है. (टिप्पणियों के प्रकाशित होने में कुछ समय लग सकता है.) -संजीव तिवारी, दुर्ग (छ.ग.)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भट्ट ब्राह्मण कैसे

यह आलेख प्रमोद ब्रम्‍हभट्ट जी नें इस ब्‍लॉग में प्रकाशित आलेख ' चारण भाटों की परम्परा और छत्तीसगढ़ के बसदेवा ' की टिप्‍पणी के रूप में लिखा है। इस आलेख में वे विभिन्‍न भ्रांतियों को सप्रमाण एवं तथ्‍यात्‍मक रूप से दूर किया है। सुधी पाठकों के लिए प्रस्‍तुत है टिप्‍पणी के रूप में प्रमोद जी का यह आलेख - लोगों ने फिल्म बाजीराव मस्तानी और जी टीवी का प्रसिद्ध धारावाहिक झांसी की रानी जरूर देखा होगा जो भट्ट ब्राह्मण राजवंश की कहानियों पर आधारित है। फिल्म में बाजीराव पेशवा गर्व से डायलाग मारता है कि मैं जन्म से ब्राह्मण और कर्म से क्षत्रिय हूं। उसी तरह झांसी की रानी में मणिकर्णिका ( रानी के बचपन का नाम) को काशी में गंगा घाट पर पंड़ितों से शास्त्रार्थ करते दिखाया गया है। देखने पर ऐसा नहीं लगता कि यह कैसा राजवंश है जो क्षत्रियों की तरह राज करता है तलवार चलता है और खुद को ब्राह्मण भी कहता है। अचानक यह बात भी मन में उठती होगी कि क्या राजा होना ही गौरव के लिए काफी नहीं था, जो यह राजवंश याचक ब्राह्मणों से सम्मान भी छीनना चाहता है। पर ऊपर की आशंकाएं निराधार हैं वास्तव में यह राजव

क्या सफेद फूलो वाले कंटकारी (भटकटैया) के नीचे गडा खजाना होता है?

8 . हमारे विश्वास, आस्थाए और परम्पराए: कितने वैज्ञानिक, कितने अन्ध-विश्वास? - पंकज अवधिया प्रस्तावना यहाँ पढे इस सप्ताह का विषय क्या सफेद फूलो वाले कंटकारी (भटकटैया) के नीचे गडा खजाना होता है? बैगनी फूलो वाले कंटकारी या भटकटैया को हम सभी अपने घरो के आस-पास या बेकार जमीन मे उगते देखते है पर सफेद फूलो वाले भटकटैया को हम सबने कभी ही देखा हो। मै अपने छात्र जीवन से इस दुर्लभ वनस्पति के विषय मे तरह-तरह की बात सुनता आ रहा हूँ। बाद मे वनस्पतियो पर शोध आरम्भ करने पर मैने पहले इसके अस्तित्व की पुष्टि के लिये पारम्परिक चिकित्सको से चर्चा की। यह पता चला कि ऐसी वनस्पति है पर बहुत मुश्किल से मिलती है। तंत्र क्रियाओ से सम्बन्धित साहित्यो मे भी इसके विषय मे पढा। सभी जगह इसे बहुत महत्व का बताया गया है। सबसे रोचक बात यह लगी कि बहुत से लोग इसके नीचे खजाना गडे होने की बात पर यकीन करते है। आमतौर पर भटकटैया को खरपतवार का दर्जा दिया जाता है पर प्राचीन ग्रंथो मे इसके सभी भागो मे औषधीय गुणो का विस्तार से वर्णन मिलता है। आधुनिक विज्ञ

क्या कौरव-पांडव का पौधा घर मे लगाने से परिवार जनो मे महाभारत शुरु हो जाती है?

16. हमारे विश्वास , आस्थाए और परम्पराए: कितने वैज्ञानिक , कितने अन्ध-विश्वास ? - पंकज अवधिया प्रस्तावना यहाँ पढे इस सप्ताह का विषय क्या कौरव-पांडव का पौधा घर मे लगाने से परिवार जनो मे महाभारत शुरु हो जाती है? आधुनिक वास्तुविदो को इस तरह की बाते करते आज कल सुना जाता है। वे बहुत से पेडो के विषय ने इस तरह की बाते करते है। वे कौरव-पांडव नामक बेलदार पौधे के विषय मे आम लोगो को डराते है कि इसकी बागीचे मे उपस्थिति घर मे कलह पैदा करती है अत: इसे नही लगाना चाहिये। मै इस वनस्पति को पैशन फ्लावर या पैसीफ्लोरा इनकार्नेटा के रुप मे जानता हूँ। इसके फूल बहुत आकर्षक होते है। फूलो के आकार के कारण इसे राखी फूल भी कहा जाता है। आप यदि फूलो को ध्यान से देखेंगे विशेषकर मध्य भाग को तो ऐसा लगेगा कि पाँच हरे भाग सौ बाहरी संरचनाओ से घिरे हुये है। मध्य के पाँच भागो को पाँडव कह दिया जाता है और बाहरी संरचनाओ को कौरव और फिर इसे महाभारत से जोड दिया जाता है। महाभारत मे इस फूल का वर्णन नही मिलता है और न ही हमारे प्राचीन ग्रंथ इसके विषय मे इस तरह क