पंडवानी की पुरखिन दाई श्रीमती लक्ष्मी बाई सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्‍तीसगढ़ की कला, साहित्‍य एवं संस्‍कृति पर संजीव तिवारी एवं अतिथि रचनाकारों के आलेख

लूट का बदला लूट: चंदैनी-गोंदा

  विजय वर्तमान चंदैनी-गोंदा को प्रत्यक्षतः देखने, जानने, समझने और समझा सकने वाले लोग अब गिनती के रह गए हैं। किसी भी विराट कृति में बताने को बहुत कुछ होता है । अब हमीं कुछ लोग हैं जो थोड़ा-बहुत बता सकते हैं । यह लेख उसी ज़िम्मेदारी के तहत उपजा है...... 07 नवम्बर 1971 को बघेरा में चंदैनी-गोंदा का प्रथम प्रदर्शन हुआ। उसके बाद से आजपर्यंत छ. ग. ( तत्कालीन अविभाजित म. प्र. ) के लगभग सभी समादृत विद्वानों, साहित्यकारों, पत्रकारों, समीक्षकों, रंगकर्मियों, समाजसेवियों, स्वप्नदर्शियों, सुधी राजनेताओं आदि-आदि सभी ने चंदैनी-गोंदा के विराट स्वरूप, क्रांतिकारी लक्ष्य, अखण्ड मनभावन लोकरंजन के साथ लोकजागरण और लोकशिक्षण का उद्देश्यपूर्ण मिशन, विस्मयकारी कल्पना और उसका सफल मंचीय प्रयोग आदि-आदि पर बदस्तूर लिखा। किसी ने कम लिखा, किसी ने ज़्यादा लिखा, किसी ने ख़ूब ज़्यादा लिखा, किसी ने बार-बार लिखा। तब के स्वनामधन्य वरिष्ठतम साहित्यकारों से लेकर अब के विनोद साव तक सैकड़ों साहित्यकारों की कलम बेहद संलग्नता के साथ चली है। आज भी लिखा जाना जारी है। कुछ ग़ैर-छत्तीसगढ़ी लेखक जैसे परितोष चक्रवर्ती, डॉ हनुमंत नायडू जैसों

पंडवानी की पुरखिन दाई श्रीमती लक्ष्मी बाई


छत्तीसगढ़ की मंचीय कला के विविध रूपों से आज हम सब खूब परिचित है। भरथरी की विख्यात गायिका सुरूजबाई खांडे, पंथी के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कलाकार देवदास बंजारे तथा पंडवानी के चमकते सितारों में पद्मभूषण तीजनबाई, श्रीमती ऋतु वर्मा ने खूब यश प्राप्त किया है। इनसे छत्तीसगढ़ की कीर्ति बढ़ी है। पंडवानी विधा के कलाकार दुर्ग जिले में विशेष रूप से पनपे। पंथी के शीर्ष कलाकार देवदास बंजारे भी इसी जिले के धनोरा ग्राम के निवासी है। लेकिन पंडवानी के प्रथम यशस्वी पुरूष कलाकार स्व. झाडूराम देवांगन और प्रथम चर्चित पंडवानी गायिका श्रीमती लक्ष्मीबाई ने इस जिले का गौरव पहले पहल बढ़ाया।

झाडूराम देवांगन की प्रस्तुति देखकर पूनाराम निषाद आगे बढ़े। ठीक उसी तरह 60 वर्षीय लक्ष्मीबाई का प्रभाव महिला कलाकारों पर रहा। जब लक्ष्मीबाई कीर्ति के शिखर पर थीं तब तीजनबाई मात्र आठ नौ वर्ष की रही होगी। अपने कई साक्षात्कार में पद्मभूषण तीजनबाई ने इस तथ्य को स्वीकारा है कि लक्ष्मीबाई से उन्हे भी प्रेरणा मिली। लेकिन लक्ष्मीबाई मंच की पहली पंडवानी गायिका नहीं है। उनसे पहले सुखियाबाई पंडवानी गाती थी। रायपुर के पास स्थित 'मुनगी’ गांव की सुखियाबाई मर्दों के वेश में मंच पर आती थी। तब पंडवानी के विख्यात कलाकार रावनझीपन वाले मामा-भांजे ही चर्चा में आये थे। सुखियाबाई को लगा होगा कि यह महाभारत की लड़ाई का किस्सा है इसलिए यह मर्दाना विधा है। इसीलिए वे मर्दों के वेश में मंच पर आती थीं। श्रीमती लक्ष्मीबाई पहली ऐसी साधिका हैं जिहोंने स्त्री के रूप में ही महासंग्राम की कथा का गायन मंच पर किया।

श्रीमती लक्ष्मी का बंजारे के गुरू उनके कलावंत पिता दयाराम बंजारे ही थे। एक अप्रैल 1944 को ग्राम कातुलबोड़ में जन्मी लक्ष्मीबाई का जन्म लक्ष्मी पूजा के दिन हुआ इसलिए उनका नाम लक्ष्मी रखा गया। जीवन भर लक्ष्मी के अभाव में साधनों के लिए संघर्ष करती हुई लक्ष्मीबाई आज अब 60 पार कर चुकी हैं। उन्हे दस वर्ष पहले गले का कैंसर भी हो गया था। लेकिन जीवट की गायिका लक्ष्मीबाई अब कैंसर को पछाड़कर पुन: पूर्ण स्वस्थ हो मंचों पर आ गई है। दयाराम बंजारे के 11 बेटे और दो बेटियों में मात्र लक्ष्मीबाई ही बच पाई। शेष सब सत्यलोकगामी हो गये। मां फुलकुंवर ने इकलौती बेटी को खूब दुलार दिया। लक्ष्मीबाई ही इस दंपत्ति के लिए बेटी थी और वही बेटा भी। इसीलिए लक्ष्मीबाई के पति 'राजीव नयन’ घरजियां अर्थात घरज भाई हैं। 'राजीव नयन’ दाढ़ीधारी पत्नीभक्त, कलावंत पति है। लक्ष्मीबाई के दल में वे शामिल रहते हैं। उन्हे अपनी प्रतिभा संपन्न पत्नी की सेवा करने में गर्व का अनुभव होता है। मैंने उनकी भक्ति पर टिप्पणी करते हुए जब कहा...

'मंगनी के बइला, घरजियां दमान्द,
मरे ते बांचय, जोते से काम।

तो वे दाढ़ी लहराकर खूब हंसे। बच्चो की तरह नि:श्छल राजीवनयन जी झुमका, मजीरा बजाते हैं। कलाकारों के दलों में दाढ़ीधारी सदस्य प्राय: होते हैं। ऋतु वर्मा के पिता की दाढ़ी है तो लक्ष्मीबाई के पति की। पद्मभूषण तीजनबाई के पूर्व हरमुनिया मास्टर तुलसीराम की भी युवकोचित दाढ़ी थी। राजीवनयन 'दढिय़ारा’ भी जब मंच पर लक्ष्मीबाई के साथ बैठते हैं तो शोभा देखते ही बनती है।

लक्ष्मीबाई ने लगभग पंद्रह वर्ष की उम्र में गायन प्रारंभ किया। मशाल नाच के प्रख्यात कलाकार अपने पिता दयाराम बंजारे से उन्होने गायन सीखा। विगत 45 वर्षों से वे गायन कर रही है। खड़े साज में चिकारा बजाने वाले पिता दयाराम से उन्होने भरथरी गायन, गोपीचंदा कथा गायन तथा पंडवानी गायन की कला को प्राप्त किया। खड़े होकर पंडवानी गायन करने की कला कापालिक शैली कहलाती है। भिन्न- भिन्न मुद्रा में कलाकार मंच पर नाच गाकर गायन करते हैं। लेकिन बैठकर गायन की शैली की साधिका है। लक्ष्मीबाई के बाद श्रीमती रितु वर्मा ने ही वेदमती शैली का अनुगमन किया है। शैली कोई भी हो, कला की सिद्धि किसी कलाकार को यश देती है, यह इन भिन्न-भिन्न शैलियों की साधिकाओं की कीर्ति से सिद्ध हुआ है। टोने-टोटके, लटके-झटके और पहुंच पहचान की अपनी सीमायें हैं। प्रतिभा की शक्ति सारी सीमाओं का लंखन कर कलाकार अपने दम पर ही आगे बढ़ता है। लक्ष्मीबाई को भी अपनी साधना के दम पर मंजिल मिली। वे आकाशवाणी की प्रथम पंडवानी गायिका है। 1972 से वे आकाशवाणी पर पंडवानी प्रस्तुत कर रही है। श्रीमती लक्ष्मीबाई ने मोतीबाग, महाराष्ट्र मंडल, आदिवासी लोक कला परिषद के द्वारा प्रदत्त मंच तथा उदयाचल के आयोजनों में शामिल होकर पंडवानी गायन से श्रोताओं को मंत्रमुद्ध किया है।

चौथी कक्षा उत्तीर्ण लक्ष्मीबाई महाभारत ग्रंथ का पारायण किया और कथा के मूल सूत्रो को पकड़ा। वे 18 दिन तक पंडवानी गाती है। तभी पर्वों का उन्हे भरपूर ज्ञान है। वे महिला कलाकारों में वरिष्ठतम ही नहीं है, प्रथम साक्षर महिला कलाकार भी है। रामायण गायन की कला में भी वे सिद्ध है। प्रसिद्ध गायक झाडूराम का गांव बासिंग श्रीमती लक्ष्मीबाई का ननिहाल है। झाडूराम जी को वे मामा मानती थी। इसलिए जब तक बासिंग जाकर मामा झाडूराम से भी पंडवानी पर खूब चर्चा करने की सुविधा उन्हे मिली। गिरौदपुरी धाम में इस प्रख्यात कलाकार को स्वर्ण-पदक से सम्मानित किया गया। श्रीमती लक्ष्मीबाई अपनी इन दिनों हो रही उपेक्षा पर हंस कर टिप्पणी करती है। 'रंगरूप म राजा मोहे, चटक-मटक दारी, भाव भजन म साधू मोहे, पंडित करौ बिचारी।’ उन्हे अपनी उपेक्षा स्वाभाविक लगती है। वे कहती है कि सबका अपना युग होता है। काम रह जाता है। काम की कीमत सदा होती है। प्रचार से कुछ हलचल तो मचाई जा सकती है लेकिन सच्चा सम्मान नहीं प्राप्त किया जा सकता...

'सोना तो बाजय नहीं, कांच पीतल झन्नाय,
साधू तो बोलय नहीं, मूरख रहे चिल्लाय।’
'धरे हंव ध्यान तुम्हारा मैं रघुबर

यह गीत तन्मय होकर गाती है लक्ष्मीबाई तो न केवल वे रो पड़ती है बल्कि श्रोता भी विलाप कर उठते हैं। हबीब तनवीर के दल के साथ लक्ष्मीबाई को भी विदेश जाना था। लेकिन उन्ही दिनों इन्हे कैंसर ने घेर लिया। जबलपुर रायपुर आदि में लगातार इलाज करवा कर अपनी अदम्य इच्छा शक्ति के बल पर वे पुन: स्वस्थ हो सकी है। चार वर्ष पहले छत्तीसगढ़ लोक कला महोत्सव के विराट मंच पर गुरू परंपरा के लोक कलाकारों का सम्मान हुआ। पंडवानी विधा में गुरू के रूप में पूजित श्रीमती लक्ष्मीबाई का सम्मान हुआ। वे अपने अवदान और बदले में मिले सम्मान से पूर्ण संतुष्ट है। उन्हे कलाकार पंडवानी कला की पुरखिन दाई कहकर जब प्रणाम करते हैं तो लक्ष्मीबाई को लगता है जैसे भारत रत्न मिल गया हो। छत्तीसगढ़ की पहचान कलाकारों के कारण कुछ अलग ढंग की बनी है। श्रीमती लक्ष्मीबाई परंपरा को आगे बढ़ाने वाले कलाकारों को जी भर आशीष देकर कहती है...

'आया है सो जायेगा, राजा रंक फकीर,
एक सिंहासन चढि़ चले, एक बंधे जंजीर।

डॉ. परदेशीराम वर्मा
एल.आई.जी.18 हुडको, भिलाई (छ.ग.) मोबा. नं. 9827993494

टिप्पणियाँ

  1. आप की कितनी तारीफ की जाये संजीव भाई ! किस कदर मेहनत करते हैं आप ब्लाग को संवारने में ! बढ़िया लेखक...उत्कृष्ट आलेख ढूंढ ढूंढ कर लाते हैं ! पढ़कर अच्छा लगता हैं !

    जवाब देंहटाएं
  2. येदे सना ये नना बोलन लागे भैया
    येदे आघू म जम्मो ल लवैया ये ना
    परिचय सबो तीर करैया ये ना
    येदे नाव ओखर संजीव ये ना ....... ये भाई
    प्रयास के ओखर सीमा नई ये ना ...... ये भाई
    बहुत बढिया संजीव सुग्घर अउ नीक लागथे तोर अइसनहा
    उदिम ल प्रयास ल देखके ..... नॉन स्टॉप चलन दे................

    जवाब देंहटाएं
  3. बढ़िया आलेख..जानकारी के लिए आभार...ऋतु वर्मा को हम सुन चुके हैं.

    जवाब देंहटाएं
  4. अच्छा आलेख, आपका और वर्मा जी का आभार!
    तिवारी जी, राष्ट्रभाषा अलंकरण के लिए आपको हार्दिक बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  5. बढिया आलेख. बधाई भी, और धन्यवाद भी.
    - विवेक गुप्ता

    जवाब देंहटाएं
  6. परदेशी राम वर्मा जी छत्तीसगढ़ के साहित्य संस्क्रति व कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का परिचय जिस तरह प्रस्तुत करते हैं ,वह यहाँ से बाहर के लोगों के मन में यहाँ की एक अच्छी छवि निर्मित करता है । पंडवानी की पुरखिन दाई लक्ष्मीबाई का यह परिचय अद्भुत है और जो लोग तीजन बाई से ही इस विधा का प्रारम्भ मांते हैं उनके लिये यह इतिहास का एक पन्ना है ।
    कलाकारों का यह संघर्ष ही कला को जीवित रखता है यदि किसी को यह देखना है तो छत्तीसगढ़ के कलाकारों से सीखे ।
    इस प्रस्तुति के लिये संजीव को बहुत बहुत धन्यवाद ।
    और अंत में होली का छींटा - यह सूर्यकांत गुप्ता नौकरी छोड़कर पंडवानी कबसे गाने लगे ?

    जवाब देंहटाएं
  7. संजीब जी में आपसे बात करना चाह्ताहूँ. कग के धन्य संस्कृति के बारइ में कोई शोधकर्ता हे क्या जो १ स अल इ लिए काम करसकता हे
    मेरे नंबर हे ८१०९६६५०५१ , BTIग्राउंड
    SCERT द्वितीय तल

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणियों का स्वागत है. (टिप्पणियों के प्रकाशित होने में कुछ समय लग सकता है.) -संजीव तिवारी, दुर्ग (छ.ग.)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भट्ट ब्राह्मण कैसे

यह आलेख प्रमोद ब्रम्‍हभट्ट जी नें इस ब्‍लॉग में प्रकाशित आलेख ' चारण भाटों की परम्परा और छत्तीसगढ़ के बसदेवा ' की टिप्‍पणी के रूप में लिखा है। इस आलेख में वे विभिन्‍न भ्रांतियों को सप्रमाण एवं तथ्‍यात्‍मक रूप से दूर किया है। सुधी पाठकों के लिए प्रस्‍तुत है टिप्‍पणी के रूप में प्रमोद जी का यह आलेख - लोगों ने फिल्म बाजीराव मस्तानी और जी टीवी का प्रसिद्ध धारावाहिक झांसी की रानी जरूर देखा होगा जो भट्ट ब्राह्मण राजवंश की कहानियों पर आधारित है। फिल्म में बाजीराव पेशवा गर्व से डायलाग मारता है कि मैं जन्म से ब्राह्मण और कर्म से क्षत्रिय हूं। उसी तरह झांसी की रानी में मणिकर्णिका ( रानी के बचपन का नाम) को काशी में गंगा घाट पर पंड़ितों से शास्त्रार्थ करते दिखाया गया है। देखने पर ऐसा नहीं लगता कि यह कैसा राजवंश है जो क्षत्रियों की तरह राज करता है तलवार चलता है और खुद को ब्राह्मण भी कहता है। अचानक यह बात भी मन में उठती होगी कि क्या राजा होना ही गौरव के लिए काफी नहीं था, जो यह राजवंश याचक ब्राह्मणों से सम्मान भी छीनना चाहता है। पर ऊपर की आशंकाएं निराधार हैं वास्तव में यह राजव

क्या सफेद फूलो वाले कंटकारी (भटकटैया) के नीचे गडा खजाना होता है?

8 . हमारे विश्वास, आस्थाए और परम्पराए: कितने वैज्ञानिक, कितने अन्ध-विश्वास? - पंकज अवधिया प्रस्तावना यहाँ पढे इस सप्ताह का विषय क्या सफेद फूलो वाले कंटकारी (भटकटैया) के नीचे गडा खजाना होता है? बैगनी फूलो वाले कंटकारी या भटकटैया को हम सभी अपने घरो के आस-पास या बेकार जमीन मे उगते देखते है पर सफेद फूलो वाले भटकटैया को हम सबने कभी ही देखा हो। मै अपने छात्र जीवन से इस दुर्लभ वनस्पति के विषय मे तरह-तरह की बात सुनता आ रहा हूँ। बाद मे वनस्पतियो पर शोध आरम्भ करने पर मैने पहले इसके अस्तित्व की पुष्टि के लिये पारम्परिक चिकित्सको से चर्चा की। यह पता चला कि ऐसी वनस्पति है पर बहुत मुश्किल से मिलती है। तंत्र क्रियाओ से सम्बन्धित साहित्यो मे भी इसके विषय मे पढा। सभी जगह इसे बहुत महत्व का बताया गया है। सबसे रोचक बात यह लगी कि बहुत से लोग इसके नीचे खजाना गडे होने की बात पर यकीन करते है। आमतौर पर भटकटैया को खरपतवार का दर्जा दिया जाता है पर प्राचीन ग्रंथो मे इसके सभी भागो मे औषधीय गुणो का विस्तार से वर्णन मिलता है। आधुनिक विज्ञ

क्या कौरव-पांडव का पौधा घर मे लगाने से परिवार जनो मे महाभारत शुरु हो जाती है?

16. हमारे विश्वास , आस्थाए और परम्पराए: कितने वैज्ञानिक , कितने अन्ध-विश्वास ? - पंकज अवधिया प्रस्तावना यहाँ पढे इस सप्ताह का विषय क्या कौरव-पांडव का पौधा घर मे लगाने से परिवार जनो मे महाभारत शुरु हो जाती है? आधुनिक वास्तुविदो को इस तरह की बाते करते आज कल सुना जाता है। वे बहुत से पेडो के विषय ने इस तरह की बाते करते है। वे कौरव-पांडव नामक बेलदार पौधे के विषय मे आम लोगो को डराते है कि इसकी बागीचे मे उपस्थिति घर मे कलह पैदा करती है अत: इसे नही लगाना चाहिये। मै इस वनस्पति को पैशन फ्लावर या पैसीफ्लोरा इनकार्नेटा के रुप मे जानता हूँ। इसके फूल बहुत आकर्षक होते है। फूलो के आकार के कारण इसे राखी फूल भी कहा जाता है। आप यदि फूलो को ध्यान से देखेंगे विशेषकर मध्य भाग को तो ऐसा लगेगा कि पाँच हरे भाग सौ बाहरी संरचनाओ से घिरे हुये है। मध्य के पाँच भागो को पाँडव कह दिया जाता है और बाहरी संरचनाओ को कौरव और फिर इसे महाभारत से जोड दिया जाता है। महाभारत मे इस फूल का वर्णन नही मिलता है और न ही हमारे प्राचीन ग्रंथ इसके विषय मे इस तरह क